वायरल न्यूज़

फर्राटेदार इंग्लिश बोलती दिखी Hand Band बेचने वाली महिला, बातचीत का तरीका देख हर कोई रह गया दंग

इंस्टाग्राम पर एक देसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला Hand Band बेचती नजर आ रही है। इस दौरान महिला की इंग्लिश सुनकर आपके पैरों के नीचे से धरती खिसक जाएगी।

Image

Hand Band बेचने वाली महिला ने बोला फर्राटेदार इंग्लिश (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • Hand Band बेचने वाली महिला ने बोली इंग्लिश
  • फर्राटेदार इंग्लिश सुनकर आ जाएगा चक्कर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hand Bands Seller Speaking English: इंसान अपनी किस्मत से मारा हो सकता है लेकिन उसकी प्रतिभा हमेशा उसका साथ देती है। एक न एक दिन उसकी यही प्रतिभा उसे पॉपुलर कर देती है। इसके उदाहरण में कई लोगों के नाम सामने आते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक महिला नजर आ रही है, जो Hand Band बेचती हुई नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में महिला फर्राटेदार इंग्लिश बोलती नजर आ रही है। यह सोचने वाली बात है कि जहां एक ओर अच्छे-अच्छे लोगों को इंग्लिश बोलनी नहीं आती है. वहीं ये महिला इतनी अच्छी इंग्लिश कैसी बोल रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के हाथ में कुछ Hand Bands हैं, जो आमतौर पर लोग फैशन के लिए हाथों में पहन लेते हैं।

Hand Band बेचने वाली महिला ने बोला फर्राटेदार इंग्लिश

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि प्रतिभा किसी से छिपाए नहीं छिपती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतनी अच्छी इंग्लिश कॉर्पोरेट वाले भी नहीं बोल पाते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'englishspeakingchallenge_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article