Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर जुगाड़ के कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से एक बेहद ही मजेदार वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आप शॉक्ड हो जाएंगे। काफी लोग लड़की के जुगाड़ को देख अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगनर्स। यूजर्स इस बार वीडियो काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला पहले तो घर पर पॉपकॉर्न तैयार करती है और फिर उसे जूते के डिब्बे में भरती है और फिर शॉपिंग बैग के नाम पर उसे थिएटर में ले चली जाती है। इसके बाद लड़की और उसकी दोस्त थिएटर में बैठकर आराम से घर के पॉपकॉर्न के मजे लेती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग तो उसके दिमाग की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
थिएटर में पॉपकॉर्न में ले जाने के लिए लगाया जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसके लिए नर्क में अलग से जगह है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसके दिमाग के आगे तो सब फेल है। बता दें, इस वीडियो को 'payallogy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 9 लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
