Viral Video: 'आगे पीछे..' गाने पर दो लड़कियों ने किया कमाल का डांस, लोगों को याद आई गोलमाल सीरीज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 28, 2023, 02:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म के गाने 'आगे पीछे..' पर काफी बेहतरीन तरीके से डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'आगे पीछे..' गाने पर दो लड़कियों ने किया डांस
  • डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
  • जमकर वायरल हो रहा डांस का यह वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का एक चलन सा चल गया है, जिसे देखो, वो रील्स बनाने में ही लगा हुआ है। ऐसे में एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें दो लड़कियां डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में इस वीडियो पर यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियां 'आगे पीछे..' गाने पर डांस कर रही है, जो गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म 'गोलमाल - फन अनलिमिटेड' का है। वीडियो में दोनों लड़कियों ने काफी बेहतरीन कोरियोग्राफी की है। डांस को देखने पर आप भी उनकी जमकर तारीफ करेंगे। उनके डांस स्टेप्स और मूव्स देख आपको ओरिजिनल गाने की याद आ जाएगी।

End of Feed