Viral Video: जिस जगह थार- फॉर्च्यूनर से जाने में भी डरते हैं भारतीय, वहां ऑटो लेकर घूमने पहुंच गए इंग्लैंड के 2 टूरिस्ट

Viral Video: इंग्लैंड से आए विदेशी पर्यटकों ने स्पिति घाटी की खतरनाक पहाड़ियों पर ऑटो रिक्शा से यात्रा की। मनाली से होकर स्पिति पहुंचे इन पर्यटकों को देखकर ट्रक चालक और ऑन-रोड ट्रैवलर्स भी हैरान रह गए।

Viral Video: जब भी हिमचल प्रदेश की खूबसूरत लेकिन बेहद खतरनाक स्पिति घाटी (spiti valley Video) में घूमने की बात आती है, तो लोग अकसर Thar, Fortuner या फिर भारी-भरकम SUVs को पहली पसंद मानते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें इंग्लैंड से आए कुछ विदेशी टूरिस्ट किसी SUV में नहीं, बल्कि भारतीय स्टाइल के ऑटो रिक्शा पर बैठकर स्पिति की खतरनाक और पथरीली सड़कों पर सफर करते नजर आ रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वों दंग रह गया।

End of Feed