Funny Paragliding Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखों नम हो जाती हैं। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो पैराग्लाइडिंग से जुड़ा है, जिसमें एक महिला कुछ तूफानी करने का फैसला लेकर बड़ी गलती कर बैठी। बेचारी थोड़ी ही देर में बुरी तरह रोने लगती हैं। वो बार-बार शख्स से लैंड कराने की विनती करती है। मजेदार है कि सारा नजारा महिला के कैमरे में कैद हो गया है।
पैराग्लाइडिंग करते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (फोटो- स्क्रीनशॉट)
तू है तभी तो डर लगा रहा है मुझे
इसकी शुरुआत में देखेंगे कि पैराग्लाइडिंग कर रही महिला बादलों के ऊपर है। मगर पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के बजाय बेचारी रोने लगती है। बुरी तरह चिल्लाती है। वो शख्स से कहती है कि उसे डर लग रहा है। वो वापस जमीन पर जाना चाहती है। इधर महिला को डरता हुआ देखकर शख्स ने उसे चुप रहने के लिए कहता है। शख्स कहता है कि वो है इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है। इसपर महिला जो कहती है सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। जवाब मिलता है कि वो है इसलिए ही तो डर लग रहा है। फ्रेम में ये इतना मजेदार नजारा है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।
यहां यूट्यूब पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि पैराग्लाइडिंग करते हुए महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो यूट्यूब पर CHILL POKHARA नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।
