वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: ऑनलाइन शॉपिंग कर शख्स ने मंगाया 20 हजार का हेडफोन, पार्सल खोलते ही आंखों के सामने छा गया सन्नाटा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 14, 2023, 03:37 PM IST

एक शख्स ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) से सोनी का एक 20 हजार कीमत वाला एक हेडफोन ऑर्डर किया। लेकिन जब उसने पार्सल को खोला तो उसमें से एक ऐसी चीज निकली, जिसने शख्स का दिमाग ही हिलाकर रख दिया।

Image

ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का शिकार हुआ शख्स (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेजन से ऑर्डर किया 20 हजार वाला हेडफोन
  • सोनी के हेडफोन की जगह कोलगेट निकला
  • पार्सल देख शख्स का दिमाग ही हिल गया

Online Shopping Weird News: कहते हैं जब ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना नहीं था, तब लोग आराम से बाजार जाया करते थे और अपनी मनपसंद की चीज खरीद लाते थे और लोगों को इससे शिकायतें भी नहीं होती थी। लेकिन जब से ऑनलाइन शॉपिंग आया है तब से लोग घर बैठे ही सामानों की खरीददारी करना सीख गए हैं और बिना कहीं भी गए अपनी मनपसंद चीजों को खरीद लेते हैं। ऐसे में उनका समय भी बच जाता है और कुछ छूट भी मिल जाता है।

दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग की बात की जाए तो इसका जमाना बीते कुछ सालों से आया है, जिसने लोगों को एक आसान जिंदगी जीने का तरीका सीखा दिया हो। लेकिन जितना इस ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों की जिंदगी आसान बनाई हो, उतना ही लोगों के कंप्लेन भी देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक ट्विटर यूजर के साथ, जो धोखाधड़ी का शिकार हो गया। अब ऐसे में उसने अपनी व्यथा सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का शिकार हुआ शख्स

पोस्ट के मुताबिक, शख्स ने एक सोनी का हेडफोन मंगाया था, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए थी। अब ऐसे में जब शख्स ने उसकी पैकिंग खोली तो उसका दिमाग ही हिल गया। पैकिंग के अंदर शख्स को एक कोलगेट मंजन मिला, जिसके बाद उसका माथा खराब हो गया। अब ऐसे में शख्स ने पैकिंग खोलते समय एक वीडियो बनाई थी, जिसे उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक काफी लोगों ने देख भी लिया है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस शख्स का नाम यश ओझा है, जिसने अपने ट्विटर अकाउंट '@Yashuish' से इस वीडियो को शेयर किया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article