वायरल न्यूज़

तस्वीर में बिल्कुल गलत है एक चीज, मगर सिर्फ कोई चालाक ही खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 14, 2023, 04:53 PM IST

सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर में एक चीज बिल्कुल गलत है। आपको दस सेकंड के भीतर उसी गलत चीज को खोजकर दिखाना है।

Image

दफ्तर की इस तस्वीर में बिल्कुल गलत है एक चीज। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में गलत है एक चीज
  • कोई चालाक ही खोज पाएगा
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Brain Test Photo: सोशल मीडिया की दुनिया में नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें हैं। मगर अबकी बार जो तस्वीर सामने आई है, वो सबसे अलग है। तस्वीर में कोई रहस्य नहीं छिपा है। ना ही किसी नंबर को खोजकर निकालना है। मगर इसमें एक ऐसी खास चीज है, जिसे सिर्फ कोई चालाक शख्स ही देख पाएगा। सामने आई तस्वीर किसी दफ्तर की मालूम होता है। इसमें सबकुछ व्यवस्थित नजर आता है।

बिल्कुल गलत है एक चीज

यानी जिस चीज को जहां होना चाहिए, वो करीब-करीब वहीं नजर आती है। मगर चौंक जाएंगे कि इसमें एक चीज बिल्कुल गलत है। मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी खुद को धुरंधरों समझते हैं, तो कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि इससे पहले उस गलत चीज को खोजना शुरू कर पहलें एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपी उस गलत को चीज को खोजने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा।

नहीं खोज पाए तो जवाब भी जानिए

अगर इतने समय में आपने उस गलत चीज को खोज निकाला तो आपको जीनियस मान लिया जाएगा। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक उस गलत चीज को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। हम यहां इसका जवाब देंगे कि आखिर वो गलत चीज क्या है और कहां पर है। दरअसल वो गलत चीज कुछ और नहीं, बल्कि कैलेंडर है। इसमें तारीख 31 जून लिखी नजर आती है। मगर जून के महीने में 30 दिन ही होते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article