Viral Video: मिल गया लोमड़ी से भी ज्यादा चालाक गधा, दिमाग देखकर सैल्यूट करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 12, 2023, 07:46 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में एक गधे का वीडियो छाया हुआ है। इसमें गधे ने ऐसी चालाकी दिखाई कि देखकर कोई भी उसका फैन हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोमड़ी से भी चालाक गधा दिखा
  • चालाकी ऐसी कि फैन जाएंगे
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कुछ पता नहीं चलता है। हालांकि यहां सबसे ज्यादा फनी वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक गधे से जुड़ा है जिसे लोमड़ी से भी ज्यादा चालाक बताया जा रहा है। इसमें गधे ने मेहनत की बजाय जबरदस्त दिमाग लगाया कि आप भी सैल्यूट करेंगे। चालाक गधे का ये वीडियो अभी तक 80 लाख से भी ज्यादा व्यूज बटोर चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

Smart Donkey Video

कैमरे में कैद हुआ लोमड़ी से ज्यादा चालाक गधा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

लोमड़ी से भी ज्यादा चालाक गधा

सामने आए वीडियो में देखेंगे कि बहुत सारे गधे एक जगह पर हैं। सभी को एक जगह रखने के लिए हर तरफ बल्लियां लगाई गई हैं। इसके आगे देखेंगे कि कुछ गधे बल्ली के ऊपर से कूदकर बाहर निकल रहे हैं। ऐसा करके कई गधे बाहर निकल जाते हैं। मगर तभी एक गधा बल्ली के करीब पहुंचा और उसने कूदने की जगह दिमाग का गजब इस्तेमाल किया। फ्रेम में देखेंगे कि गधा थोड़ी देर तक बल्ली के आसपास घूमता है कि तभी उसके दिमाग में जबरदस्त आइडिया आया। गधे ने बल्ली के ऊपर से कूदने के बजाय उसे नीचे गिरा दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी उसे लोमड़ी से भी ज्यादा चालाक बताएगा।

End of Feed