Funny Video: पापा को किस करके बच्चे ने दिया ऐसा रिक्शन, देखकर फैन हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 8, 2024, 11:50 AM IST

Trending Video Today: इसमें देखेंगे कि नन्हा बच्चा पिता के पास पहुंचा और उन्हें ऐसे किस करता है कि देखकर हंसी भी बहुत आती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता-बेटे का मजेदार वीडियो
  • देखकर दिल हार जाएंगे
  • आते ही छा गया क्यूट बच्चा

Trending Video Today: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि चेहरा खिलखिला उठता है। आंखों में चमक आ जाती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी चहक उठेगा। वीडियो इतना मजेदार है कि बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल सामने आया वीडियो एक छोटे से बच्चे से जुड़ा है, जो अपने पिता से खूब प्यार करता है। इतना प्यार की पिता भी अपनी खुशी नहीं छिपा पाता। पिता और बेटे जुड़ा ये नजारा इतना खूबसूरत है कि एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे 28 लाख से ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया है।

Viral Video

पिता को किस करते हुए बच्चे का वीडियो वायरल। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

आते ही छा गया वीडियो

सामने आए चंद सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स बेड पर आराम कर रहा है। मगर एकाएक उसका नन्हा बच्चा भी उसके पास पहुंच गया। वो शख्स के करीब पहुंचता है और तुरंत किस कर लिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया वकाई बहुत खूबसूरत लगेगा। दरअसल पिता को किस करने के बाद बच्चा ऐसे खो जाता है मानो दुनिया की सबसे कीमती चीज पा ली। बच्चा अपनी आंखें बंद करता है और पापा-पापा बोलता है। उसे इस तरह प्यार करता देख पिता भी बहुत चहकता है।

End of Feed