वायरल न्यूज़

EYE TEST: दिलों की इस भीड़ में सबसे जुदा है एक दिल, क्या 10 सेकंड में खोज पाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 8, 2024, 12:13 PM IST

EYE TEST PHOTO: मनोरंजन के साथ दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर को हल करना अबकी बार मुश्किल होने वाला है।

Image

तस्वीर में एक दिल बिल्कुल अलग है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • दिलों की भीड़ में बिल्कुल जुदा है एक दिल
  • मगर खोजना जरा भी आसान नहीं होगा

EYE TEST PHOTO: सोशल मीडिया में मनोरंजन के साधनों की भरमार है। मगर इनमें ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें सबसे ज्यादा मजेदार होती हैं। ऐसी तस्वीरों से ना सिर्फ मनोरंजन होता है बल्कि दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में हर जगह सिर्फ दिल नजर आते हैं। इसमें दर्जनों दिल हैं और सभी एक जैसे नजर आते हैं। मगर बताया जाए कि दिलों की इस भीड़ में एक दिल सबसे जुदा है, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

सबसे जुदा है एक दिल

अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं। समझते हैं कि आपकी आंखें बहुत तेज हैं और दिमाग चीजों को पकड़ने में माहिर है। फिर अपनी आंखों और दिमाग का टेस्ट लेने के लिए तैयार हो जाइए। आपको बनाता है कि तस्वीर में सबसे अलग दिल आखिर कहां छिपा है। हालांकि इससे पहले आप उसे खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको उस खास दिल को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस दिल को खोज लिया तो आपको चैंपियन मान लिया जाएगा।

अगर दिए गए समय में या फिर अभी भी उस खास दिल को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी कोई बात नहीं है। आपको यहीं इसका जवाब भी मिलेगा। बताइएंगे कि वो खास दिल तस्वीर में आखिर कहां है। दरअसल वो खास दिल टूटा हुआ है।

यहां देखिए वो दिल

Result

लाल घेरे में देखिए आखिर कहां है वो खास दिल।

देख लिया ना वो खास दिल नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और नजरों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article