वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टूडेंट ने बना डाली उड़ने वाली साइकिल, देखकर होश खो बैठेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 8, 2024, 11:54 AM IST

Trending Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि जापान में एक स्टूडेंट ने ऐसी साइकिल बनाई है जो हवा में उड़ती है। इतना ही नहीं साइकिल काफी देर तक हवा में रहती है।

Image

साइकिल को हवा में उड़ता हुआ देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • जापान में बनी उड़ने वाली साइकिल
  • देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
  • आते ही वायरल हुआ ये वीडियो

Trending Video Today: जापान में एक स्टूडेंट ने ऐसा आविष्कार किया है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। छात्र ने दरअसल ऐसी साइकिल बनाई है जो हवा में उड़ सकती है। इतना ही नहीं हवा में उड़ने के बाद साइकिल बड़े आराम से जमीन पर लैंड भी करती है। खास बात है कि जहां आम साइकिल पैडल मारने के बाद जमीन पर तेज रफ्तार पकड़ लेती हैं। मगर ये खास साइकिल पैडल मारने के बाद हवा में उड़ान भरने लगती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अनोखा आविष्कार ओसाका पब्लिक यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया है। छात्र ने हवा में उड़ने वाली साइकिल को त्सुरुगी (Tsurugi) नाम दिया है।

हवा में उड़ने वाली साइकिल

सुपर कार ब्लोंडी की रिपोर्ट के मुताबिक ये अनोखी साइकिल पैडल मारने के बाद हवा में उड़ने लगती है। इसमें जितनी तेजी से पैडल मारते हैं, ये हवा में उतनी ही रफ्तार में उड़ती है। हवा में साइकिल उड़ाते हुए स्टूडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि इसमें छात्र साइकिल पर बैठा है। इसके लंबे-लंबे विंग्स हैं। अब स्टूडेंट जैसे ही पैडल मारता है साइकिल आगे बढ़ने लगती है। स्टूडेंट अपनी रफ्तार बढ़ाता है और साइकिल तुरंत हवा में उड़ गई। फ्रेम में ये नजारा किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

यहां देखिए वीडियो

चौंक जाएंगे कि साइकिल काफी देर तक ऐसे ही हवा में उड़ती रहती है। मालूम हो कि हवा में साइकिल उड़ाने वाला स्टूडेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article