चंद सेकंड की देरी होती तो हो जाता बड़ा हादसा, मौत के मुंह से लौटा 75 साल का बुजुर्ग, देखें VIDEO

Train Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक 75 वर्षीय बुजुर्ग फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस जाते हैं। मौके पर मौजूद एक यात्री और महिला कांस्टेबल रमा शर्मा की सूझबूझ से उनकी जान बच जाती है

Train Viral Video: सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन और ट्रेन से संबंधित कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। रेलवे बार-बार यात्रियों से कहता है कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें, लेकिन कई लोग जल्दबाजी में इस सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं और अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सावधान रहने का संदेश दिया है। वीडियो में एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी दिखाई देती है। कुछ यात्री उतर रहे होते हैं और कुछ चढ़ रहे होते हैं। तभी ट्रेन धीरे-धीरे चलना शुरू कर देती है। कई यात्री जल्दी से ट्रेन में चढ़ जाते हैं।

train video

Train Viral Video: चलती ट्रेन में फिसले बुजुर्ग, देखें वीडियो (फोटो: X/@SCRailwayIndia)

ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन

इसी बीच करीब 75 साल के एक बुजुर्ग भी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। अचानक उनका संतुलन बिगड़ जाता है और उनका पैर फिसल जाता है। वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की खाली जगह में फंस जाते हैं। यह नजारा बहुत डराने वाला था, क्योंकि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। खुशकिस्मती से पास खड़े एक यात्री ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए। उसी समय ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल रमा शर्मा भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

End of Feed