Cream Roll viral video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो हमारे रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों की असली तस्वीर दिखा देते हैं। हाल ही में क्रीम रोल बनाने से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान और नाराज नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक छोटी फैक्ट्री दिखाई (food factory viral video) दे रही है, जहां क्रीम रोल तैयार किए जा रहे हैं। पहली नजर में सब सामान्य लगता है, लेकिन ध्यान से देखने पर कई चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं।
फर्श और आसपास का माहौल भी साफ नहीं
जिस मशीन से क्रीम रोल के अंदर क्रीम भरी जा रही है, वह काफी गंदी दिख रही है। ऐसा लग रहा है जैसे लंबे समय से उसकी ठीक से सफाई नहीं की गई हो। मशीन पर जमा गंदगी देखकर लोगों ने खाने की सफाई को लेकर चिंता जताई है। सिर्फ मशीन ही नहीं, वहां काम कर रहा कर्मचारी भी बिना दस्ताने और बिना सिर ढके काम करता दिखाई दे रहा है। खाने-पीने की चीजें बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, लेकिन वीडियो में ऐसा नहीं दिख रहा। इसके अलावा तैयार क्रीम रोल को जिस जगह रखा जा रहा है, वहां का फर्श और आसपास का माहौल भी साफ नहीं दिखता। देखें वीडियो:
यह वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि अब वे बाहर से क्रीम रोल खरीदने से पहले जरूर सोचेंगे। कुछ यूजर्स ने खाने की चीजों में स्वच्छता के नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग भी की है। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि खाने की चीजें खरीदते समय हमें सावधान रहना चाहिए और जहां तक हो सके, भरोसेमंद जगह से ही सामान लेना चाहिए। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपने कमेंट के माध्यम से गुस्सा जाहिर किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
