वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 60 साल का बुजुर्ग 22 साल की दुल्हन, पाकिस्तानी शख्स ने पोती की उम्र की लड़की से किया निकाह

Pakistan News: रावलपिंडी के प्रसिद्ध हकीम यानि हर्बल प्रैक्टिशनर बाबर ने एक 22 साल की युवती से प्रेम विवाह किया है। यह शख्स रावलपिंडी के मशहूर अल-नूर हॉस्पिटल का मालिक भी बताया जाता है। शख्स ने युवती को प्रपोज करके उससे प्रेम विवाह किया है।

Image

पाकिस्तान की शादी चर्चा में (इंस्टाग्राम)

Pakistan News: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक बुजुर्ग शख्स की शादी चर्चा में है। पाकिस्तान के रावलपिंडी की यह शादी दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। जिसे देखो हर कोई इस शादी की बात कर रहा है। वहीं इस शादी की फोटो और वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शख्स ने अपनी पोती की उम्र की लड़की से शादी करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

पाकिस्तान की शादी की चर्चा

खबर के अनुसार, रावलपिंडी के प्रसिद्ध हकीम यानि हर्बल प्रैक्टिशनर बाबर ने एक 22 साल की युवती से प्रेम विवाह किया है। यह शख्स रावलपिंडी के मशहूर अल-नूर हॉस्पिटल का मालिक भी बताया जाता है। शख्स ने युवती को प्रपोज करके उससे प्रेम विवाह किया है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों दंपति काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा हकीम बाबर अपनी दुल्हन को गजरा पहना रहा है। वहीं इस शादी का जश्न पूरे परिवार वाले मिलकर मनाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

कई वीडियो में हकीम बाबर इस शादी को लेकर बयाने देते भी दिख रहे हैं। वह कहते सुने जा सकते हैं कि रिश्ते की असली कीमत उम्र में नहीं बल्कि नीयत की सच्चाई और रिश्ते की कानूनी व धार्मिक वैधता में है। बाबर के अनुसार, दोनों मियां-बीवी बहुत खुश हैं। एक वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि पहले दोनों को प्यार हुआ। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया फिर दोनों ने अरेंज मैरिज किया। उनका कहना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। हकीम बाबर ने यह भी बताया कि दुल्हन पहले तलाकशुदा थी। यह निकाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है। एक वीडियो में हकीम बाबर यह कहते सुने जा सकते हैं कि वह अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ निकाह के बाद पहले सऊदी अरब जाएंगे। इसके बाद वहां से लौटकर हनीमून के लिए नीदरलैंड्स जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article