वायरल न्यूज़

Viral Video: जिस डिलीवरी बॉय से मंगवाया खाना उसी से लड़की ने कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर चौंक गया लड़का

Viral Video: वीडियो में आपको एक डिलीवरी मैन देखा जा सकता है। जिसके पास एक खाना डिलीवर करने का काम आता है। इसके बाद वह स्टोर से खाना लेकर सबसे पहले उस लड़की को फोन करता है, जिसने खाना ऑर्डर किया था। वह लड़की से एड्रेस पूछने के लिए फोन करता है। हालांकि, लड़की उससे जो कहती है, डिलीवरी बॉय को समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों बोल रही है।

Image

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो आता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। कई वीडियो जुगाड़ वाले होते हैं, जिसमें आपको तरह-तरह के अनोखे जुगाड़ देखने को मिलते होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपने भी कभी न कभी ऑनलाइन खाना मंगवाया होगा। इस दौरान डिलीवरी मैन आपके घर तक आकर खाना देता है। दूसरी तरफ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने खाना ऑर्डर करके डिलीवरी बॉय से बहुत ही अनोखी डिमांड कर दी।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

वीडियो में आपको एक डिलीवरी मैन देखा जा सकता है। जिसके पास एक खाना डिलीवर करने का काम आता है। इसके बाद वह स्टोर से खाना लेकर सबसे पहले उस लड़की को फोन करता है, जिसने खाना ऑर्डर किया था। वह लड़की से एड्रेस पूछने के लिए फोन करता है। हालांकि, लड़की उससे जो कहती है, डिलीवरी बॉय को समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों बोल रही है। लड़की डिलीवरी बॉय से कहती है कि वह रुके और अभी जाए नहीं। डिलीवरी बॉय लड़की की बात सुनकर स्टोर के पास ही खड़ा रहता है। देखें वीडियो-

थोड़ी देर बाद डिलीवरी बॉय को एक लड़की चलती हुई दिखाई देती है। इसके बाद वह डिलीवरी बॉय के पास आकर कहती है, ‘मेरे ऑफिस की छुट्टी हो गई है, तो आप मुझे भी लेकर चल लो।’ यह सुनकर डिलीवरी बॉय हैरान रह जाता है। दरअसल, लड़की ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए थे। उसके ऑफिस की छुट्टी हो गई थी तो उसे बाइक बुक करके घर जाना था। इसलिए लड़की ने फूड ऑर्डर कर दिया, जिससे उसे घर जाकर खाना न बनाना पड़े। इसके साथ ही लड़की उसी फूड डिलीवरी बॉय के साथ बाइक पर बैठकर घर भी चली जाएगी। जिससे उसका एक्स्ट्रा खर्च न लगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने इसे जबरदस्त जुगाड़ बताया है। वीडियो को rohitvlogster नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article