Viral Video: कंफर्म टिकट के बाद भी टॉयलेट तक जाने की जगह नहीं, स्लीपर कोच का हाल देख भड़का यात्री, TTE पर फूटा गुस्सा

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें एक यात्री भीड़ से परेशान होकर टीटीई से सवाल करता नजर आ रहा है। यात्री का कहना है कि उसने रिजर्व टिकट लिया है, फिर भी उसकी साथी महिला को टॉयलेट तक जाने में परेशानी हो रही है। वह टीटीई से पूछता है कि जब सीट नहीं है तो इतने लोगों को टिकट क्यों दिए जा रहे हैं।

कोई भी त्योहार हो या फिर स्कूलों में लंबी छुट्टियां। इस दौरान ट्रेनों में सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इन दिनों यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि कई बार लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। स्लीपर कोच में पैर रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में जनरल कोच की तो बात ही छोड़िए। हालांकि एसी कोच में फिर भी थोड़ा आराम रहता है। स्लीपर कोच की हालत सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। भीड़ इतनी होती है कि सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है और शौचालय तक पहुंचना भी परेशानी बन जाता है।

Indian railway viral video

कंफर्म टिकट के बाद भी टॉयलेट तक जाने की जगह नहीं, देखें वीडियो (फोटो: X/@WokePandemic)

हाल ही में ऐसी ही भीड़ से जुड़ा ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक यात्री अपनी महिला साथी के साथ स्लीपर कोच में सफर कर रहा है। पूरे कोच में लोग भर- भरकर खड़े और बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। इसी भीड़ से परेशान होकर एक यात्री गुस्से में ट्रेन के टीटीई से सवाल करने लगता है। यात्री टीटीई से पूछता है कि कोच में जितने लोग मौजूद हैं, क्या सबके टिकट कंफर्म हैं। इस पर टीटीई जवाब देता है कि सभी के टिकट पक्के नहीं हैं। कुछ लोग वेटिंग में हैं और कुछ को जुर्माना देकर यात्रा करनी पड़ रही है।

End of Feed