लो भैया.. अब तो माउंट एवरेस्ट भी ट्रैफिक के चपेट में आ गया, यकीन ना आए तो ये नजारा देख लीजिए

सोशल मीडिया पर माउंट एवरेस्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां आप पर्वतारोहियों की लंबी कतार देख सकते हैं। ऐसे में माउंट एवरेस्ट के इस ट्रैफिक जाम पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • माउंट एवरेस्ट पर ट्रैफिक जाम
  • पर्वतारोहियों की लगी लंबी कतार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Traffic Jam On Mount Everest: माउंट एवरेस्ट को तो आप सभी जानते हैं और बचपन से ही इसका नाम भी सुनते आ रहे हैं। कहते हैं इसकी चढ़ाई काफी मुश्किल है, इसके ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के चलते काफी लोग अपना ट्रैक आधे पर ही छोड़कर भाग जाते हैं। लेकिन जो इसे पूरा करता है। असली मजा वही जानता है। ऐसे में अगर आप भी इस ट्रैक को करने की सोच रहे हैं तो जरा इस वीडियो को देख लीजिए।

Traffic Jam On Mount Everest

माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की लंबी कतार (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको माउंट एवरेस्ट का मनमोह लेने वाला दृश्य नजर आएगा। इस नजारे के साथ आपको पर्वतारोहियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलेगी। वीडियो और उसके कैप्शन के मुताबिक, यहां ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई है। इन सभी को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सभी एक गली में लाइन लगाकर चल रहे हो।

End of Feed