Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आप रोजाना कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन देखते होंगे। कुछ सवालों के जवाब तो सेकंडों में मिल जाते होंगे, लेकिन कुछ सवालों के जवाब मिलने में काफी ज्यादा मुश्किल होती है। आज हम आपको ऐसा ही एक चैलेंज देने जा रहे हैं। इस फोटो को देखकर आपको इसमें छिपे हुए पांच अंतरों को ढूंढ़कर दिखाना है। दरअसल, एक फोटो में कुछ ऐसी चीजें हैं जो कि दूसरे से काफी ज्यादा अलग हैं। ऐसे में आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने के लिए केवल और केवल पांच सेकंड ही मिलेंगे। अगर आपने समय रहते फोटो के बीच 5 अंतरों को खोजकर दिखा दिया तो आप बुद्धिमानों के सरदार कहलाएंगे।
क्या होता है ऑप्टिकल इल्यूजन
दिमाग के बौद्धिक विकास और नजरों की स्पीड जांचने के लिए देखी जाने वालीफोटो या वीडियो ऑप्टिकल इल्यूजन की श्रेणी में आते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की फोटो देखकर आप आपने दिमगा और नजरों का टेस्ट कर सकते हैं। इसके अंतर्गत एक ही फोटो को एकाग्रता से देखते हुए पूछे गए सवाल का जवाब दिया जाता है। वैसे स्मरण शक्ति को सुदृढ़ रखने के लिए भी ऑप्टिकल इल्यूजन का उपयोग किया जाता है। यही वजह है कि, बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी ऑप्टिकल इल्यूजन देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
इस फोटो में ढूंढ़े जवाब
ऊपर दी गई फोटो में आप एक गार्डन के बीच बनी हुई झोपड़ी देखा पा रहे होंगे। इस फोटो में आपको ध्यानपूर्वक पांच अंतर खोजने हैं। अंतर खोजने से पहले आप जान लीजिए कि फोटो में झोपड़ी, पेड़, घास इत्यादि दिख रहे हैं। इन्हीं को देखते-देखते आपको सही-सही पांच अंतर खोजकर दिखाने हैं। आपको बता दें कि दिया गया 10 सेकंड का टाइम पूरा हो चुका है। अगर अब तक आपको इस फोटो का सही जवाब नहीं दिखा है तो हम आपको फोटो के बीच पांच अंतर ढूंढ़कर दिखा देते हैं।

ये रहा जवाब।
रंग-बिरंगे घेरे में आप सभी अंतरों को स्पष्ट रूप से देख पा रहे होंगे।
