वायरल न्यूज़

Viral: एग्जाम की कॉपी जांचते हुए रील्स बना रही थीं मैडम, वीडियो देख पुलिस भी रह गई दंग

Bihar Teacher Video: बिहार की एक मैडम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉपी जांचते समय रील्स बना रही हैं। ऐसे में पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Image

कॉपी जांचते हुए रील्स बनाती मैडम (फोटो साभार - एक्स)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉपी जांचते हुए बना रही थी रील्स
  • पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bihar Teacher Viral Video: रील्स का बुखार इन दिनों सभी पर दिख रहा है, जहां देखो वहां रील्स बनाने के लिए लोग आतुर नजर आ रहे हैं। कोई मॉल में रील्स बना रहा है तो कोई सड़क पर। अब तो बच्चों के अलावा बूढ़े भी रील्स बनाते नजर आते हैं। कुछ दिन कई पुलिस अफसर भी रील्स बनाते समय नप चुके हैं। ऐसे में एक मैडम का ताजातरीन वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जिन पर रील्स का बुखार कुछ ज्यादा ही चढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मैडम कॉपी की जांच करती हुई नजर आ रही हैं। ये एग्जाम कॉपी पीपीयू की बताई जा रही है और ये मैडम बिहार की एक शिक्षक हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कॉपी जांचते समय मैडम को रील्स बनाने का बुखार चढ़ा, फिर मैडम अपनी जिम्मेदारी भूलते हुए रील्स बनाने लगी। लेकिन मैडम जी भूल गई कि इन पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिर क्या था मैडम जी पर पुलिस ने नकेल कंसते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कॉपी जांचते हुए रील्स बनाती मैडम

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो (X Viral Video) पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मैडम जी वायरल होना चाहती थीं, हो गईं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि जो भी मैडम जी को फॉलो करेगा, उसे पूरे नंबर मिलेंगे। बता दें, इस वीडियो को '@ChapraZila' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.7 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article