वायरल न्यूज़

अकेले शेर ने कर लिया हाथी का शिकार, नजारा देखकर भी यकीन नहीं कर पाएंगे

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 28, 2024, 12:56 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शेर हाथी के पास पड़ा है और उसे खाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो होश उड़ा देगा।

Image

अकेले शेर ने कर लिया हाथी का शिकार। (Photo/Instagram)

Wild Animal Video: जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में शेर का नाम सबसे ऊपर रखा जाता है। माना जाता है कि जंगल में इससे खतरनाक शिकारी दूसरा कोई जानवर नहीं है। मगर शेर जैसा शिकारी सभी जानवरों का शिकार कर ले ऐसा मुमकिन नहीं होता। जैसे शेर आकार में विशाल हाथी का शिकार कर ले, आपने शायद ही ऐसा पहले कभी देखा होगा। मगर क्या हो जब सचमुच ऐसा नजारा देखने को मिल जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें शेर जमीन पर पड़े हाथी के सामने के खड़ा है।

शेर ने किया हाथी का शिकार

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो के बार में कहा जा रहा है कि अकेले शेर ने हाथी का शिकार कर लिया। इसमें आप देखेंगे कि विशालकाय हाथी जमीन पर पड़ा है और शेर उसके पास में है। वो हाथी को खाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। शेर जब हाथी का मांस खाता हुआ नजर आता है कि तभी वाइल्ड लाइफ सफारी का लुत्फ उठा रहे कुछ टूरिस्टों की उसपर नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत हैरान करने वाले नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि हाथी पीठ के बल पड़ा है। करीब में ही वाइल्ड लाइफ सफारी का लुत्फ उठा रहे टूरिस्टों का वाहन नजर आता है। इसमें उन्होंने हाथी को जमीन पड़ा और शेर को उसके करीब देखा तो तुरंत अपना वाहन रोक लिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article