ये तोता तो डेंटिस्‍ट निकला ! लड़के का सड़ा हुआ दांत निकालते मिट्ठू का Video वायरल, हैरान कर देगा नजारा

Viral Video: चीन के फोशान से वायरल क्लिप की शुरुआत एक तोते से होती है, जिसे एक लड़का अपने हाथों में लिए हुए है। इसके बाद लड़का अपना मुंह खोलता है और उसे अपने करीब ले जाता है तभी तोता हिलते हुए दांत को ठीक से पकड़ता है और तेजी से उसे निकाल देता है।

Viral Video: तोते को उसके चंचल व्‍यक्तित्‍व और मानवीय भाषा की नकल करने के लिए जाना जाता है। इसकी गिनती बुद्धिमान पक्षी प्रजातियों में आने वाले प्राणियों में की जाती है जो कि, अपने रंग-बिरंगे रूप से लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसे ही एक तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद पता चलता है कि तोते दांत निकालने में भी सक्षम होते हैं। इस वीडियो में पक्षी को एक बच्चे के मुंह से सड़ा हुआ दांत निकालते हुए दिखाया गया है।

बच्‍चे का दांत निकालता तोता।

गौरतलब है कि, चीन के फोशान से वायरल क्लिप की शुरुआत एक तोते से होती है, जिसे एक लड़का अपने हाथों में लिए हुए है। इसके बाद लड़का अपना मुंह खोलता है और उसे अपने करीब ले जाता है तभी तोता हिलते हुए दांत को ठीक से पकड़ता है और तेजी से उसे निकाल देता है। फिर, लड़का तोते को पीछे खींचता है और उसे पास खड़े किसी और व्यक्ति को थमा देता है। इसके बाद, तोता पुन: अपनी चोंच खोलता है और सड़ा हुआ दांत उस व्यक्ति के हाथ में गिरा देता है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं।

End of Feed