आंखों की रोशनी के लिए आंख में फिट कर दिया दांत, कनाडा में हुआ चौंकाने वाला ऑपरेशन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 3, 2025, 11:00 AM IST

मेडिकल साइंस से जुड़ा अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल कनाडा में एक ब्लाइंड महिला की आंख में उसका दांत फिट किया गया है ताकि महिला फिर से इस दुनिया को देख सके।

दुनिया में मेडिकल साइंस के क्षेत्र ने जितनी तरक्की की है, उतनी शायद ही किसी दूसरे क्षेत्र में सुनने को मिलती है। कई बार मेडिकल साइंस से जुड़े ऐसे मामले सामने आते हैं जिनपर पर यकीन करना मुश्किल होता है। अभी कनाडा में मेडिकल साइंस से जुड़ा एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक ब्लाइंड महिला की आंख में उसका दांत फिट कर दिया। ऑपरेशन कामयाब होने के बाद उम्मीद है कि महिला फिर से इस खूबसूरत दुनिया को देख सकेगी। आंख में दांत लगाने वाली इस तकनीक को 'टूथ की आई' नाम दिया गया है।

आंख में फिट कर दिया दांत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के दुर्लभ ऑपरेशन दुनिया में पहले भी समय-समय पर होते रहे हैं, मगर कनाडा में ये अपने आप में पहला मामला है। बताया गया कि मरीज का नाम गेल लेन हैं, जिनकी आंखों की रोशनी करीब एक दशक पहले चली गई। हाल में वैंकवूर के माउंट सेंट जोसेफ हॉस्पिटल (Mount Saint Joseph Hospital) में उकी आंखों की सर्जरी की गई। हॉस्पिटल ने एक फेसबुक पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी।

End of Feed