Viral Video: कभी ऑक्टोपस को दौड़ लगाते देखा है, पानी के अंदर का ये नजारा देख हर कोई रह गया दंग

एक्स पर ऑक्टोपस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह समंदर की गहराईयों में दौड़ लगाता नजर आ रहा है। ऐसे में ये नजारा बेहद ही दुर्लभ है और काफी शेयर भी किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑक्टोपस ने गहराई में लगाई दौड़
  • समंदर का चौंकाने वाला नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Octopus Running Viral Video: समंदर की दुनिया कितनी विशाल और सुंदर है। इसका अंदाज उसमें जाने पर पता चलता है। इसीलिए गोताखोर जब भी अंदर जाते हैं कुछ न कुछ ऐसा निकाल लाते हैं, जो बेहद ही दुर्लभ और आकर्षक होता है। इसका कारण भी है कि कई ऐसे जीव समंदर में छिपे हैं, जिनके आकार और प्रजाति के बारे में किसी को मालूम तक नहीं है। ऐसे में जब देश-दुनिया के गोताखोर समंदर की गहराईयों में जाते हैं तो कुछ खास जरूर ढूंढ लाते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक ऑक्टोपस नजर आएगा, जो दिखने में बेहद ही क्यूट नजर आ रहा है। ये छोटा सा ऑक्टोपस समंदर के धरातल पर दौड़ लगाता दिख रहा है, जो बेहद ही दुर्लभ है। समुंद्र की गहराई में उसकी अठखेलियां एक गोताखोर ने अपने कैमरे में कैद कर ली है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। लोगों का कहना है कि इंसानों की तरह ही जानवरों को भी खेलना और मस्ती करना पसंद होता है।

End of Feed