वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी में दोस्त ने दूल्हे को पकड़ा दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर हिल गई बेचारी दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 18, 2024, 02:55 PM IST

Viral Video: विवाह के इस वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे के दोस्त स्टेज पर पहुंचकर उसे ऐसा गिफ्ट देते हैं कि देखकर दुल्हन भी अपनी जगह से उठकर खड़ी हो गई। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

दोस्तों ने दूल्हे को पकड़ा दिया ऐसा गिफ्ट कि खुद दुल्हन को भी बैठना पड़ा गया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्तों ने दूल्हे को दिया अजीब गिफ्ट
  • देखते ही खड़ी हो गई दुल्हन
  • वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

Viral Video: शादी-ब्याह से जुड़े सैकड़ों हजारों वीडियो हर रोज सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। इनमें जीजा-साली और हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो की तादाद सबसे ज्यादा होती है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो दूल्हे के दोस्तों से जुड़ा है जिन्होंने विवाह में ऐसा गिफ्ट दिया कि देखकर खुद दुल्हन भी अपनी जगह से खड़ी हो गई। इधर दोस्तों का गिफ्ट देखकर बेचारा दूल्हा भी कंफ्यूज हो जाता है। हालांकि वीडियो में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

विवाह में दूल्हे को मिला गिफ्ट

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आराम से बैठे हैं। मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। कुछ मेहमान दोनों को गिफ्ट भी देते हैं। इसी क्रम में दूल्हे के दोस्त दोनों को शुभकामनाएं के साथ गिफ्ट देने स्टेज पर पहुंचे। इधर दोस्तों को स्टेज पर आता हुआ देखकर दूल्हा समझ गया कि उसके साथ क्या होने वाला है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि एक दोस्त दूल्हे के करीब पहुंचा उसके गले में नमकीन के पैकेट की माला डाल दी।

इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

मजेदार है कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन को भी एक खास तोहफा देते हैं। फ्रेम में देखेंगे कि दोस्त दुल्हन चेहरा साफ करने की क्रीम देते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article