वायरल न्यूज़

मच्छर के लिए बना दी सेंट्रल जेल, फिर पकड़कर बंद भी कर दिया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 18, 2024, 10:16 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स को मच्छर ने डंक मारा तो बंदे ने उसे पकड़कर जेल में ही बंद कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

शख्स ने मच्छर को ही सेंट्रल जेल में बंद कर दिया। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। ऐसे वीडियोज को जितनी बार देखें उतनी ही ज्यादा हंसी आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें एक शख्स ने डंक मार रहे मच्छर को पकड़ लिया और उसे ऐसी सजा दी कि देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे। यकीन नहीं करेंगे मगर शख्स ने मच्छर को सजा देने के लिए उसे 'सेंट्रल जेल' में बंद कर दिया और बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया। मच्छर को सजा देने वाले शख्स का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

मच्छर को सेंट्रल जेल में बंद कर दिया

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स घर में आराम से सोया हुआ कि तभी सीने में उसे कुछ चुभन महसूस हुई। शख्स ने आंख खोली तो मच्छर उसे डंक मारता हुआ नजर आया। इससे शख्स इतना नाराज हुआ कि तुरंत मच्छर को सजा देने का मन बना लिया। अब शख्स ऐसे ही चुपचाप लेटा रहा और एक शीशी में बड़ी सावधानी से मच्छर को बंद कर लिया। अब शख्स ने घर में रखे पक्षियों के पिंजरे को 'सेंट्रल जेल' में तब्दील कर दिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि शख्स ने मच्छर को पकड़कर उसी सेंट्रल जेल में बंद कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि मच्छर को बंद करने के बाद शख्स कैमरा ऑन कर थोड़ा दूर जाकर बैठ गया। इसमें मच्छर खुद को बाहर निकालने की कोशिश करता है, मगर बेचारा बाहर नहीं निकल पाता है। मालूम हो कि मच्छर को जेल में बंद करने वाला ये वीडियो सोशल मीडियो में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article