Video: दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता पर उतारू हुई लड़की, डांस देख इंटरनेट पर शुरू हुई नई बहस

Delhi Metro Video: आप देख सकते हैं कि बाकी यात्री मेट्रो में यात्रा कर रहे थे, इसी बीच महिला इंफ्लुएंसर अश्लील डांस करने लगती है। वीडियो में दिख रही महिला इंफ्लुएंसर शॉर्ट ड्रेस पहनी नजर आ रही है।

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसके बाद यूजर्स यह कहना शुरू कर देते हैं कि अब यहां यात्रा करना सही नहीं है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो से आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहा यह वीडियो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का है। इस वीडियो में महिला इंफ्लुएंसर दिल्ली मेट्रो के भीतर अश्लील डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं।

End of Feed