Ninja Technique Viral Video: मां-बाप अपने बच्चे को संभालने के लिए क्या-क्या नहीं करते। उनका हाथ पकड़कर चलते हैं ताकि वे कहीं इधर-उधर ना चले जाएं। लेकिन कई बार मां-बाप कुछ ऐसा तरीका अपनाते हैं, जिसे देख आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। हाल ही वायरल हुए इस वीडियो को देख आप भी कुछ ऐसा रिएक्शन देंगे। ये वीडियो (Viral Video) काफी मजेदार है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे के लिए एक निंजा टेक्निक अपनाता है, ताकि बच्चा कहीं भाग ना सके।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पिता अपने बच्चे को लेकर टिकट लाइन में लगता है। लेकिन बच्चे तो इधर-उधर भागेंगे ही, ऐसे में शख्स उसका टी-शर्ट शूटकेस के हैंडल में फंसा देता है। ऐसे में बच्चा कहीं भाग नहीं सकता। इस निंजा टेक्निक को देख सभी यूजर्स काफी हैरान हैं और शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
पिता की निंजा टेक्निक देख रह जाएंगे हैरान
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई के दिमाग के आगे तो नासा भी फेल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इतना दिमाग लाते कहां से हो। इस वीडियो को अब तक 399 लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'narendra_lodha1590' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
