Viral Video: भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कहीं-कहीं तो तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी से इंंसानों का तो बुरा हाल है ही, इसके साथ ही जानवरों और जीव-जंतुओं का भी हाल बुरा है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई जीव-जंतु या जानवर गर्मी के मारे प्यास से तड़पता नजर आया होगा। इसी क्रम में एक वीडियो ने इन दिनों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक गिलहरी प्यास के मारे तड़पती नजर आ रही है।
गिलहरी का वीडियो (इंस्टाग्राम)
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्यास से तड़पती गिलहरी अपने दोनों हाथ जोड़कर एक शख्स से पानी की भीख मांगती नजर आई। आप देख सकते हैं कि एक गिलहरी प्यास से तड़पते हुए इंसानों के पास पहुंच जाती है। दरअसल, गिलहरी दूर से एक शख्स के हाथ में पानी की बोतल देखती है। इसके बाद वह पानी मांगने उसके पास पहुंच जाती है। आप देख सकते हैं कि वह अपनी प्यास बुझाने के लिए दोनों हाथ जोड़कर शख्स से मिन्नत करती नजर आती है। देखें वीडियो-
वीडियो ने लोगों के होश उड़ दिए हैं। आप देख सकते हैं कि युवक अपनी बोतल से गिलहरी को पानी पिलाकर उसकी प्यास बुझाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर iamdayaaggarwal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
