Video: बाढ़ का पानी भी न रोक सकी गरबे का जज्बा, गुजरात से सामने आया दिल छूने वाला नजारा

Gujarat Garba Video: आप देख सकते हैं कि वडोदरा में एक ग्रुप बनाकर लोग गुजराती लोक नृत्य गरबा करने के लिए बाढ़ग्रस्त सड़कों में आ गए हैं। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
  • गुजरात से आया अनोखा वीडियो

Gujarat Garba Video: भारी बारिश के चलते गुजरात के कई इलाकों में इन दिनों जलभराव है। इस कारण हालात बिगड़े हुए हैं। बाढ़ के चलते कई लोग अपने घर से बेघर हो चुके हैं। इस दौरान लोगों को खाने और पानी के लाले पड़े हुए हैं। गुजरात का वडोदरा शहर इन दिनों सबसे अधिक बाढ़ के पानी को झेल रहा है। इस बीच वडोदरा शहर से ही एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

End of Feed