वायरल न्यूज़

Video: बॉयफ्रेंड को Kiss करने जा रही थी लड़की, तभी आया एक पक्षी और हो गई सरेआम बेइज्जती

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी जगह पर किस करने जा रहा होता है। इस दौरान जो होता है उसे देखकर आप अपना पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

कपल का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बेहद ही मजेदार वीडियो
  • वीडियो देख जोर-जोर से हंसेंगे आप
  • कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इसमें से कुछ वीडियो फनी होते हैं तो कुछ लोगों के होश उड़ाने वाले होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो बेहद ही मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी जगह पर किस करने जा रहा होता है। इस दौरान लड़का वीडियो शूट करने की कोशिश करता है। तभी जो होता है वह बेहद ही मजेदार है।

वीडियो देखकर मजा आ जाएगा

आप देख सकते हैं कि प्रेमी किसी जगह कैमरा सेट करता है और कैमरे में दिख रही अपनी प्रेमिका को किस करने जा रहा होता है। इसी बीच आसमान से उड़ता हुआ एक पक्षी उन दोनों के नजदीक आता है। आप देख सकते हैं कि वह प्रेमिका के सिर में लगी बालों के विग को लेकर उड़ जाता है। इसके बाद प्रेमिका टकली हो जाती है। वीडियो में यह सीन बेहद ही फनी लगता है। दरअसल, आसमान से उड़कर आया पक्षी उस लड़की की पोल खोलकर रख देता है। देखें वीडियो-

वीडियो में इसके आगे देखा जा सकता है कि अपनी प्रेमिका को टकली देख लड़का किस करना रोक देता है। इसके बाद प्रेमिका का भी चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है। आप लड़की के एक्सप्रेशन से देख सकते हैं कि उसकी पोल खुलने के बाद उसे अच्छा नहीं लगता है। वीडियो को maan_singh__500k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article