वायरल न्यूज़

VIDEO: शराब पीकर हवा में उड़ान भरने लगा कौआ, मगर जो हुआ हंसते चले जाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 2, 2024, 07:57 AM IST

Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक कौए का मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें कौआ ऐसा कुछ करते हुए नजर आता है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

कौए का इससे मजेदार वीडियो नहीं देखा होगा। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो कौए से जुड़ा है, जो शराब का सेवन कर रहे एक शख्स के पास पहुंच गया। मगर तभी शख्स ने कौए के साथ ऐसा कुछ किया कि देखकर चौंक जाएंगे। यकीन नहीं करेंगे कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। इसमें देखेंगे कि कौआ जैसे ही टेबल पर रखे ग्लास के करीब आया शख्स वहां से तुरंत उठकर खड़ा हो गया।

शराब पीने लगा कौआ

कौआ अभी भी टेबल पर ही बैठा कि तभी शख्स ने ग्लास में शराब पलट दी और खुद थोड़ा दूर खड़ा हो गया। देखकर हैरान हो जाएंगे कि ग्लास में शराब देखकर कौआ उसे पानी की तरह गटकने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें देखेंगे कि कौआ शराब का सेवन करने के बाद जैसे ही उड़ान भरता है बेचारे का दिमाग चकरा गया। कौआ हवा में उड़ाने भरने की जगह सीधा दीवार से टकरा गया और धड़ाम से नीचे गिर पड़ा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि शराब का सेवन करने वाले कौए का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Aaditya नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। नोट- ये वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए ही देखें। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article