वायरल न्यूज़

EYE TEST: कालू की भीड़ में छिपा है लालू, क्या आपमें है ढूंढ निकालने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 1, 2024, 01:52 PM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आपने इसे पांच सेकंड में हल कर लिया तो सुपर चैंपियन मान लेंगे।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर।

Optical Illusion Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां पिछले कुछ समय से नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। इनमें कुछ तस्वीरें सचमुच इतनी मुश्किल होती हैं कि उन्हें हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज हम एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तेज दिमाग वालों के लिए तस्वीर हल बहुत आसान होगा, मगर दूसरों को इसे हल करने में काफी परेशानी होगी। तस्वीर में आपको हर जगह पर हिंदी में कालू शब्द लिखा हुआ नजर आ रहा होगा।

कालू की भीड़ में खोजना है लालू

मगर कालू की इस भीड़ में सिर्फ एक जगह पर लालू शब्द भी छिपकर बैठा है। नेटिजन्स को पांच सेकंड के भीतर उसी लालू को खोजने का चैलेंज मिला है। अगर आपमें दम है तो पांच सेकंड के भीतर उस छिपे शब्द को खोजकर दिखाइए। चलिए अब से आपका टाइम शुरू होता है और अपनी कोशिश भी शुरू कर दीजिए। क्या आपने छिपे हुए शब्द को खोज लिया है या फिर अभी तक कामयाबी नहीं मिली पाई है। हालांकि अभी तक भी लालू को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

यहां पीले घेरे में जवाब देखिए।

यहां पीले घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना कालू की भीड़ में लालू ऐसा जगह छिपा था जिसे खोजना सचमुच बहुत मुश्किल था। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत भी होती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article