Viral Video: सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो एक विदेशी इंफ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में इंफ्लुएंसर बता रही है कि वह अफगानिस्तान घूमने गई थी। इस दौरान वह अफगानिस्तान के एक पहाड़ी इलाके में घूम रही थी। घूमते हुए लड़की को कई गुफाएं नजर आईं। लड़की ने बताया कि इन गुफाओं के भीतर लोग रह रहे थे।
अफगानिस्तान का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: दिल्ली की सड़कों पर पानी पूरी खाने पहुंची थी रशियन गर्ल, दुकानदार का नाम जानते ही हो गई हैरान
वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपना कैमरा लेकर एक औरत के घर के अंदर घुसती है। इसके बाद अंदर उसे जो नजारा दिखता है, उसने लड़की के होश उड़ा दिए। वीडियो शेयर करने वाली लड़की का नाम वैलेरी है, जिसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @journeyious पर यह वीडियो शेयर किया है। लड़की कुछ महीने पहले अफगानिस्तान गई थी। इस दौरान वह पहाड़ी इलाकों में बसे सैकड़ों साल पुराने खंडहरों को देखने पहुंची थी। देखें वीडियो-
इस दौरान लड़की को पहाड़ों पर गुफाएं नजर आई, जहां लोग सैकड़ों साल पुरानी गुफाओं में रह रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुफाओं में लोगों ने पूरा घर बसा रखा था। इसमें औरतें-बच्चे रहते दिखाई दे रहे हैं। एक अफगान परिवार ने लड़की को अपने घर में आमंत्रित किया। जब लड़की अंदर पहुंची तो उसने देखा कि गुफा में किसी तरह की कोई सुख-सुविधा नहीं थी। यहां तक कि दरवाजे के रूप में उन्होंने पॉलीथीन का पर्दा लगाया हुआ था। इस वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
