वायरल न्यूज़

Dance Video: हाई हील्स में लड़की ने किया 'तौबा-तौबा' गाने पर डांस, मूव्स देख यूजर्स बोले - ये है फीमेल विक्की कौशल

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह विक्की कौशल के गाने 'तौबा-तौबा' पर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान उसने हाई हील्स पहन रखे हैं, जिसे देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

Image

हाई हील्स पहनकर लड़की ने किया कमाल का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने किया जबरदस्त डांस
  • हाई हील्स में 'तौबा-तौबा' गाने पर डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dancing on Tauba Tauba Song in High Heels: डांस के कई सारे वीडियो आपको इंस्टाग्राम या ट्विटर पर देखने को मिल जाएंगे लेकिन कुछ ऐसे वीडियोज होते हैं, जो ट्रेंड को फॉलो करते हुए बनाए जाते हैं। हाल-फिलहाल में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा-तौबा' पर कई रील्स बनाए गए हैं, जिन पर लाखों व्यूज भी आए। ऐसे में हर किसी ने इस ट्रेंड को फॉलो किया और उनका स्टेप करने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की 'तौबा-तौबा' गाने पर रील्स बनाती नजर आ रही है। इस दौरान उसने हाई हील्स पहनकर विक्की कौशल का स्टेप भी किया है, जो करना इम्पॉसिबल है। ऐसे करने पर वह गिर भी सकती थी लेकिन उसने बड़ी ही खूबसूरती के साथ हील्स पहनकर इस स्टेप को किया है, जिसे लोगों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है और यूजर्स भी उसके डांस को देख खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

हाई हील्स पहनकर लड़की ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की के डांस को लेकर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखे हैं कि हील्स पहन कमाल का डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये लड़की इस ट्रेंड की विनर है। बता दें, इस वीडियो को '_anchala_rasheed_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 16 हजार से अधिक लोगों के लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article