वायरल न्यूज़

Video: युवक को न जाने क्या सूझी.. 1000 फीट गहरे बोरवेल में डाल दिया कैमरा, फिर दिखा धरती के अंदर का ऐसा नजारा

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे-जैसे कैमरा अंदर जाता है, उसे काफी गहराई में पानी नजर आता है। इसके बाद कैमरा पानी के अंदर जाता है और उसे पानी के साथ-साथ पत्थर भी दिखाई देते हैं।

Image

गहरे बोरवेल में कैमरा (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा वीडियो
  • 1000 फीट गहरे बोरवेल में डाला गया कैमरा
  • बोरवेल की गहराई में दिखी अनोखी चीजें

Viral Video: क्या आपने कभी ये सोचा है कि धरती के गर्भ में क्या है? आपने अक्सर बोरवेल की खुदाई देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बोरवेल के अंदर का नजारा कैसा दिखता है? इसी तरह का सवाल एक युवक के मन में आया तो उसने 1000 फीट गहरे बोरवेल में कैमरा डाल दिया। इसके बाद अंदर का जो नजारा सामने आया, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक 1000 फीट गहरे बोरवेल में कैमरा डाल देता है।

वीडियो देखकर रह जाएंंगे हैरान

युवक सबसे पहले अपने गो-प्रो कैमरा को लेता है और उसे एक प्लास्टिक के कवर में बंद करता है। इसके बाद एक लंबी रस्सी के सहारे कैमरे को धीरे-धीरे बोरवेल के अंदर भेजने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे-जैसे कैमरा अंदर जाता है, उसे काफी गहराई में पानी नजर आता है। इसके बाद कैमरा पानी के अंदर जाता है और उसे पानी के साथ-साथ पत्थर भी दिखाई देते हैं। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @outofmindexperiment पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि 1000 फीट गहरे बोरवेल में पानी के साथ पत्थर और घास भी दिखती हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि युवक एक बार अपना सिर पाइप के अंदर डालता नजर आता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो अब तक 12 लाख लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो को 40 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो को अमेजिंग बताा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article