Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियों (Today Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Stunt Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में बाइक स्टंट (Bike Stunt Video) का एक हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में स्टंट करने के दौरान शख्स की जो हालत हुई उसने उसकी जिंदगी बदल दी।
बाइक से स्टंट करना शख्स का पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Video: प्रेमिका संग दिल्ली की सड़कों पर स्टंट कर रहा था स्पाइडर मैन, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी
आज कल स्टंट को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। खासकर, युवाओं के बीच तो यह पैशन और फैशन बन गया है। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हालांकि, कुछ स्टंट के वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी खतरनाक होते हैं। इस स्टंट वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बाइक से बीच सड़क जानलेवा स्टंट कर रहा है। शुरू में तो शख्स काफी टशन में नजर आता है। लेकिन, कुछ ही समय बाद वो खंभे से जा टकराता है। फिर जो उसकी हालत होती है उसने शख्स की जिंदगी ही बदल दी। तो पहले आप दिल थामकर इस वीडियो को देख लें...
'जानलेवा स्टंट'
स्टंट वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी हिल गया होगा। इस हाहाकारी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'motorzaoparana' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि इसे कहते हैं मौत से खेलना। कुछ का कहना है कि बेचारे की किस्मत अच्छी थी कि केवल गिरा, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। वहीं, कईयों का कहना है कि भाई को तो दिन में ही तारे नजर आ गए होंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
