Viral Video: दूल्हे ने पहनी नोट की इतनी लंबी माला, दूसरी छत से खड़े होकर पड़ गया पकड़ना

Viral Video: आप देख सकते हैं कि दूल्हा 500 रुपये के नोटों की एक माला पहना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि माला इतनी ज्यादा लंबी है कि इसे दूसरे घर की छत से खड़े होकर एक अन्य शख्स को पकड़ना पड़ रहा है।

Viral Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े दर्जनों वीडियो हर रोज वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन और बारातियों से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर देखे और पसंद किए जाते हैं। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वह दूल्हे से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सज-धजकर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुकी है। आपने पहले के जमाने में देखा होगा कि दूल्हा नोटों की माला पहनता था।

End of Feed