Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ज्यादातर उन वीडियो को देखा और पसंद किया जाता है, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो एक दूल्हे से जुड़ा है, जो भरे स्टेज से ऐसा काम कर देता है। जिसे देखकर लोग दूल्हे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि दूल्हे का काम देखकर दुल्हन को भी यकीन नहीं होता है।
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो ने यूजर्स को कर दिया हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़ें है। इस दौरान जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। पहले दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालती है और फिर दूल्हा भी दुल्हन को जयमाला पहना देता है। आपने देखा होगा कि आजकल शादियों में कागज का पटाखा जलाने का ट्रेंड चल निकला है। वीडियो में देख सकते हैं जैसे ही दूल्हा-दुल्हन का जयमाला कार्यक्रम होता है, वैसे ही पटाखेवाला उनके ऊपर पटाखा जलाता है। हालांकि, इस दौरान उससे एक गलती हो जाती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि पटाखा दूल्हे के मुंह पर छूट जाता है। इससे दूल्हा इतना भड़कता है कि सीधे पटाखे वाले के मुंह पर लात मार देता है। हालांकि, यह लात उसके मुंह पर लगती है या नहीं, कैमरे में यह नजर नहीं आता है। दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती है। दुल्हन को यकीन नहीं होता है कि दूल्हा भरे स्टेज से ऐसा भी कर सकता है। वीडियो mentorvirat143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
