Video: हृतिक रोशन से बड़ा डांसबाज निकला यह दूल्हा, फुल स्पीड में नाचता देख दुल्हन को भी आ गया चक्कर

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा हृतिक रोशन से भी ज्यादा रापचिक डांस करता है। इस डांस के दौरान दूल्हे की एनर्जी इतनी जबरदस्त होती है, जिसे देखकर लोग कहने लगे कि दूल्हे को बिजली का झटका लग गया था।

Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन अजब-गजब वीडियो सामने आते रहते हैं। इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है तो इंटरनेट पर शादियों के वीडियो की भी भरमार देखने को मिल रही है। इस दौरान शादियों के अनोखे रंग भी देखने को मिलते हैं। शादियों के वो वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा या दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में इन दिनों एक दूल्हे के अतरंगी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed