Viral Video: शाही अंदाज में बच्चे ने लिया टब बाथ, रईसी देख लोग बोले - ये है छोटा सरदार खान

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा शाही अंदाज में टब बाथ लेते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान उसने फेस पर मास्क भी लगाया है और राजाओं की तरह बैठकर दूध और फल भी खा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने लिया शाही अंदाज में बाथ
  • टब बाथ लेते हुए लगाया था मास्क
  • शाही अंदाज में पीता दिखा दूध

Royal Style Tub Bath: इंस्टाग्राम हो या फिर सोशल मीडिया का कोई और प्लेटफॉर्म, यहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार लोग अपनी लग्जीरियस लाइफ दिखाने के लिए वीडियो बना डालते हैं और ये वायरल भी हो जाता है। हाल ही में इंटरनेट की दुनिया एक ऐसे ही वीडियो ने दस्तक दी है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

दरअसल, वीडियो में आपको एक बच्चा नजर आएगा, जो बिल्कुल शाही अंदाज में टब बाथ लेता दिख रहा है। इस दौरान बच्चे के फेस पर मास्क भी लगा है, जो वह आराम नहाने का आनंद ले रहा है। इतना ही नहीं, आगे दिखने वाले नजारे में वह बिल्कुल राजा-महाराजा की तरह बैठकर फल और दूध पीता नजर आ रहा है, जो कमाल का है। इसके अलावा वह शाही तलवार लेकर अपनी बालकनी से बाहर का नजारा भी ले रहा है।

End of Feed