वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़की ने गलती से खिंचवा लिया फोटो, फिर कैमरामैन ने जो किया हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 8, 2024, 08:00 AM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन की सहेली ने कैमरामैन से फोटो खिंचवाने की गलती कर दी। फिर कैमरामैन ने जो कुछ किया देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

कैमरामैन से फोटो खिंचवाने की गलती कर गई लड़की। (Photo/Instagram)

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो आपको खूब हंसाने वाला है। इसमें देखेंगे कि एक लड़की ने कैमरामैन से अपना फोटो क्लिक कराने की गलती कर दी। बदले में बंदे ने ऐसे फोटो क्लिक किए कि लड़की के होश उड़ गए। उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इधर कैमरामैन लड़की की हालत देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

फोटो खिंचवाने की गलती कर गई लड़की

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं। इसमें दुल्हन की सहेली भी स्टेज पर मौजूद हैं और कैमरामैन सभी के फोटो क्लिक करने में व्यस्त है। इसी बीच लड़की ने अपना मोबाइल निकाला और उसके फोटो क्लिक करने की गुजारिश की। इधर फोटो खींचने में व्सस्त कैमरामैन को लड़की की यही बात पसंद नहीं आई। उसने मोबाइल पकड़ा और लड़की के फोटो क्लिक करने लगा। थोड़ी दी देर में मोबाइल लड़की को पकड़ा दिया। इधर खुद के फोटो खिंचने के बाद लड़की बहुत खुश होती है। मगर जैसे ही बेचारी ने गैलरी में फोटो देखे तो उसके होश उड़ गए।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दरअसल गैलरी में एक जैसे दिखने वाले सैकड़ों फोटो मौजूद थे। अब लड़की की समझ में नहीं आता है कि कौन सा फोटो सही खिंचा है और कौन सा नहीं। लड़की मोबाइल की स्क्रीन देखती है और फिर कैमरामैन को घूरकर देखती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article