वायरल न्यूज़

Viral Video: पेट्रोल पम्प वाले चचा का ये अवतार देख याद आ जाएंगी तमन्ना भाटिया, मूव्स देख यूजर्स बोले - जलवा कायम है

इंस्टाग्राम पर एक चचा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पम्प पर खड़े होकर आज की रात गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका स्टेप देख आपको तमन्ना भाटिया की याद आ जाएगी।

Image

पेट्रोल पम्प वाले चचा ने किया धांसू डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पम्प पर चचा ने किया डांस
  • डांस देख याद आ जाएंगी तमन्ना भाटिया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Petrol Pump Dance Video: यूं तो डांस के कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कई बार कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। और तो और इन वीडियोज से नजर भी नहीं हटती है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी है, जो इतना शानदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। वीडियो में एक पेट्रोल पम्प वाले चचा ने कमाल का डांस किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले एक चचा ने स्त्री-2 के आइटम सॉन्ग 'आज की रात' गाने पर गजब का डांस किया है। वीडियो में अंकल ने तमन्ना भाटिया को कॉपी करने की कोशिश की है, जिसे देख आपको खूबसूरती की मल्लिका तमन्ना भाटिया की याद जाएगी। लोग भी चचा के इस डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि चचा तो छा गए।

पेट्रोल पम्प वाले चचा ने किया धांसू डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि चचा को देखकर पेट्रोल पम्प का मैनेजर भी शॉक हो गया होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि तमन्ना भाटिया का करियर खतरे में है। बता दें, इस वीडियो को '@jamre08' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1200 से अधिक व्यूज आ चुका है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article