वायरल न्यूज़

Viral: दुनिया का सबसे अनोखा कुत्ता, भौंकने के बजाय आग उगलता है ये डॉगी, Youtuber का कर दिया बुरा हाल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आप एक रोबोट कुत्ते को देख सकते हैं। इस रोबोट कुत्ते को एक यूट्यूबर ने 1 लाख डॉलर यानी करीब 84 लाख रुपए में खरीदा, जो भौंकने के बजाय अपने मालिक पर आग बरसाता नजर आ रहा है।

Image

अपने मालिक पर आग बरसाता दिखा कुत्ता (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूट्यूबर ने लिया 84 लाख का कुत्ता
  • मालिक पर आग बरसाता दिखा कुत्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये कुत्ता

Robot Dog Viral Video: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके अजीबोगरीब शौक हैं। उनके शौक के आगे दुनिया का हर एक इंसान घुटने टेक देता है। हाल ही में एक यूट्यूबर ने भी कुछ ऐसा ही किया, जिसने अपने शौक के लिए एक रोबोट कुत्ता खरीदा। इस कुत्ते को उसने एक लाख डॉलर यानी करीब 84 लाख रुपए में खरीदा। आमतौर पर कुत्ते इंसानों को देखकर भौंकते नजर आते हैं लेकिन इस कुत्ते ने तो डरा ही दिया।

दरअसल, किसी भी आम कुत्ते की बात की जाए तो उनकी प्रवृत्ति भौंकना है लेकिन इस रोबोट कुत्ते ने अपने मालिक पर भौंकने के बजाय आग बरसा दिया। जी हां, शेयर किए गए वीडियो में आप साफ-साफ देख भी सकते हैं। आप सभी मशहूर यूट्यूबर IShowSpeed को जानते हैं, उसी के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में इस रोबोट कुत्ते की कीमत 1 लाख डॉलर बताई गई है।

अपने मालिक पर आग बरसाता दिखा कुत्ता

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस खतरनाक वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लग रहा है रोबोट मालिक को ही बार निकालने की कोशिश कर रहा था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भौंकने के बजाय कुत्ते ने बैकफायर ही कर दिया। बता दें, इस वीडियो को 'ishowspeed' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article