VIDEO: मुंह में फंसा था टिन का डिब्बा, जवानों ने यूं बचाई भालू की जान, इंडियन आर्मी का 'दिल जीतने वाला' ऑपरेशन

Viral Video: जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक हिमालयी भालू के मुंह में टिन का डिब्बा फंसा था। वहीं, भारतीय जवानों ने भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों का दिल जीत लिया।

Viral Video: भारतीय सेना सिर्फ सरहदों की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि जब भी किसी बेजुबान पर मुसीबत आती है, तो 'देवदूत' बनकर सामने खड़ी हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें भर आएंगी और सेना के प्रति सम्मान और बढ़ जाएगा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर की बेहद खूबसूरत और संवेदनशील गुरेज घाटी में एक हिमालयी भूरा भालू टकते हुए इंसानी कचरे के पास पहुंच गया। खाने की तलाश में भालू ने टिन के एक डिब्बे में अपना मुंह डाल तो दिया, लेकिन डिब्बा उसके मुंह में बुरी तरह फंस गया। मुंह बंद होने के कारण भालू न तो कुछ खा पा रहा था और न ही पानी पी पा रहा था। वह दर्द और छटपटाहट में इधर-उधर भाग रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तुरंत सेना और प्रशासन को सूचित किया।

End of Feed