जंगल में 4 शावकों संग घूमती नजर आई बाघिन, वायरल हुआ टाइगर फैमिली का यह क्यूट सा Video

जंगल में बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ घूमती और खेलती नजर आई। टाइगर फैमिली का यह प्यारा और दुर्लभ वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

जंगल की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही खूबसूरत भी। यहां हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जो लोगों को लंबे समय तक याद रह जाता है। ऐसा ही एक प्यारा नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां जंगल में एक बाघिन अपने चार नन्हे शावकों के साथ घूमती नजर आ रही है। इस दौरान शावक कभी मां के पीछे चलते तो कभी आसपास खेलते और जंगल को एक्सप्लोर करते दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर जंगल में बाघों को अकेले घूमते हुए देखना ज्यादा आम माना जाता है, लेकिन जब एक साथ बाघिन और उसके छोटे-छोटे शावक नजर आते हैं तो यह नजारा बहुत ही मनमोहक होता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

Tiger Family Viral Video

बाघिन के साथ घूमते नजर आए चार शावक (Instagram/@kiranranga_)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मां के साथ जंगल में निकले नन्हे शावक

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि बाघिन आराम से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है और उसके चारों शावक उसके आसपास नजर आते हैं। कोई शावक मां के पीछे चल रहा है तो कोई इधर-उधर घूमकर आसपास की चीजों को देखने की कोशिश कर रहा है। नन्हे शावकों की चाल और उनकी मासूम हरकतें इस वीडियो को और भी प्यारा बना देती हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे जंगल का रास्ता उनके लिए किसी खेल के मैदान जैसा हो। कभी वे एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं तो कभी अपनी मां के बेहद ही करीब आ जाते हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा है कि जैसे जंगल में कोई सामान्य परिवार अपने बच्चों के साथ घूमने निकला हो।

End of Feed