⁠⁠Stunt Video: बीच सड़क पर बुलेट से कर रहे थे हवाबाजी, आगे जाते ही हुआ ऐसा कांड, यूजर्स बोले - ये तो होना ही था

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी को सीखने की जरूरत है। इस वीडियो को देखने पर आपको समझ आएगा कि आपको फालतू के स्टंटबाजी से बचना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुलेट पर लड़के कर रहे थे स्टंटबाजी
  • बीच सड़क गिरे धड़ाम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bullet Stunt Viral Video: इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कुछ नया ताजा देखने को मिल जाता है। इस पर स्टंट के भी कई सारे पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। इस बार हम आपके लिए एक ऐसा ही पोस्ट लेकर आए हैं, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे और अगली बार हवाबाजी करने से पहले कम से कम 10 बार सोचेंगे। स्टंट के इस वीडियो को लोग काफी लोग देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको तीन लड़के एक बुलेट पर सवार होकर जाते दिख रहे हैं, जो लहराते हुए बाइक चला रहे हैं। थोड़ा आगे जाने पर हवाबाजी के चक्कर में उनकी लड़खड़ाती है और वे तीनों गिर जाते हैं। इस पर लोगों का कहना है कि इसीलिए लोगों को फालतू के स्टंट से बचना चाहिए। ऐसा करने से किसी की जान तक जा सकती है।

End of Feed