वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं किस्मत! ट्रेन की टक्कर में उड़ गया ट्रक, मगर ड्राइवर को खरोंच तक ना आई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 24, 2024, 07:30 AM IST

Train Accident Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने ट्रक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

ट्रेन ने ट्रक को मारी जबरदस्त टक्कर। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन और ट्रक एक्सीडेंट का वीडियो
  • उड़ गए पूरे ट्रक के परखच्चे
  • मगर जिंदा बच निकला ड्राइवर

Train Accident Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। वीडियो ट्रेन एक्सीडेंट से जुड़ा है जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए। मगर जानकर यकीन नहीं करेंगे कि ट्रक का ड्राइवर इतने खतरनाक एक्सीडेंट के बाद भी चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकला। होश उड़ाने वाला वायरल वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि असलियत में किस्मत इसे कहते हैं। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि ट्रक रेलवे क्रॉसिंग के करीब है और धीरे-धीरे पटरियों को पार कर रहा है। मगर इसी दौरान रेड सिग्नल दिखाई दिया और दोनों तरफ से फाटक बंद होने लगा। अब फाटक बंद होने के बाद ट्रक बीच में ही फंसा रह गया।

ट्रेन ने मारी जबरदस्त टक्कर

फ्रेम में आगे देखेंगे कि क्रॉसिंग के बीच में फंसा होने पर ट्रक ड्राइवर से इसे धीरे-धीरे आगे ले जाने का फैसला करता है। ड्राइवर ट्रक को धीरे-धीरे आगे बढ़ा ही रहा था कि तभी गोली की रफ्तार से सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ये तुरंत ट्रक से ट्रक गई और इसके परखच्चे उड़ गए। नजारा देखकर लगता है कि ट्रक ड्राइवर किसी भी हाल में नहीं बच पाया होगा। मगर उसकी किस्मत इतनी बुलंद थी कि शख्स को खरोच तक नहीं आई। देखकर हैरान रह जाएंगे कि ट्रेन ने पूरे ट्रक को जरूर उड़ा दिया मगर इसका अगला हिस्सा अपनी जगह पर ही रहा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल वीडियो के आखिर में देखेंगे कि ट्रेन की टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक के केबिन से बाहर निकलता है। इस दौरान ड्राइवर को खुद भी यकीन नहीं होता है कि आखिर वो कैसे बच गया। बरहाल ट्रेन एक्सीडेंट और ट्रक ड्राइवर के बचने का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर memevideovault नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article