वायरल न्यूज़

बाहर से लग रहा था एक साधारण सा ट्रक, लेकिन अंदर के नजारे ने सबको चौंका दिया, देखें ⁠Viral Video

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक डम्पर ट्रक नजर आएगा, जो देखते-देखते एक फाइव स्टार रेस्टोरेंट में तब्दील हो जाता है। इस नजारे को देख आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

डम्पर ट्रक है या फाइव स्टार रेस्टोरेंट (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • साधारण ट्रक के साथ किया ऐसा खेल
  • फाइव स्टार रेस्टोरेंट में हुआ तब्दील
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dumper Truck Unbelievable Transformation: आज के जमाने में लोग जितनी इमैजिनेशन कर रहे हैं, उतनी ही कल्पनाएं सच भी हो रही हैं। ऐसे कई नजारे भी देखने को मिल जाएंगे, जिसे आप सोशल मीडिया पर आसानी से देख सकते हैं। इसे देखने के बाद आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा, जैसे आप कोई सपना देख रहे हो। लोगों को भी ये वीडियो काफी मजेदार और शानदार समझ आ रहा है।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक डम्पर ट्रक नजर आएगी, जो देखते-देखते एक फाइव स्टार रेस्तरां में तब्दील हो जाती है। इस ट्रक को कुछ इस तरीके से मोडिफाइड ही किया गया है, जो कमाल का है। इसे देखने के बाद आपको ये आपके सपनों का महल लगने लगेगा। लोगों का कहना है कि ये एक अलग दुनिया जैसा लग रहा है।

डम्पर ट्रक है या फाइव स्टार रेस्टोरेंट

एक्स पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे में ट्रांसफॉर्मेशन से पैसा ही पैसा आएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद सुंदर डिंजाईनिंग की गई है। बता दें, ये वीडियो '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसने अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज आए हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article