VIDEO: रोड पर खड़े होकर खुद ही टैक्स वसूलता है यह हाथी, फल देने के बाद ही गाड़ियों को जाने की मिलती है अनुमति

हाथी जंगल का सबसे बुद्धिमान और समझदार जानवर माना जाता है। कहा जाता है कि हाथी ही एक ऐसा जानवर है जो इंसानों की तरह सोच-समझ सकता है। ऐसे ही एक इंसानी सोच वाले हाथी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आज तक आपने रोड पर खड़े होकर इंसानों को टोल टैक्स लेते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी को सड़क पर लगने वाले टैक्स की वसूली करते देखा है। अगर नहीं तो आज सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में खुद देख लें। जहां एक हाथी सड़क पर खड़े होकर वाहन चालकों से टोल टैक्स की वसूली कर रहा है।

टैक्स की वसूली करता हाथी (X/@sciencegirl)

टैक्स की वसूली करता हाथी (X/@sciencegirl)

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा आपको श्रीलंका में देखने को मिलेगा। जहां यह हाथी रोड पर खड़े होकर वहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली करता है।

End of Feed