वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम बच्ची ने काफी अनोखे अंदाज में गाया जन गण मन, सुनकर हर भारतीय करेगा गर्व

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्ची ने काफी अनोखे अंदाज में जन गण मन गाया है, जिसे सुनकर हर भारतीय गर्व करेगा।

Image

बच्ची ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @prayerhouse1980)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्ची ने काफी अनोखे अंदाज में राष्ट्रगान गाया है। जिसने भी इस मासूम बच्ची का अंदाज देखा, वो उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं बच्चे अपनी मासूमियत से अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, कई बार बच्चे अपनी हरकत से लोगों को चौंका भी देते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर तो बड़े को भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्कूल में बच्चे राष्ट्रगान गा रहे हैं। ऐसे में एक बच्ची ने जिस तरह राष्ट्रगान को गाया उसने सबका दिल जीत लिया है। बच्ची टूटी-फूट आवाज में एंजॉय करते हुए राष्ट्रगान गा रही है। किसी ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। तो पहले आप भी इस वीडिय को देखें...

मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं कई लोग इस क्यूट वीडियो को बार-बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'prayerhouse1980' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडिय को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या मासूमियत है? कुछ का कहना है कि काफी क्यूट अंदाज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article